2 महीने के बच्चे में खांसी कैसे कम करें?HealthPlanet

Posted on Tue 18th Oct 2022 : 09:58

छोटे बच्‍चों और शिशु को खांसी के इलाज के लिए दवाएं नहीं दी जा सकती हैं, इसलिए बच्‍चों में खांसी का उपचार घरेलू उपायों से किया जाना ज्‍यादा सुरक्षित और कारगर रहता है।

शिशु की खांसी का इलाज ​है शहद- छोटे बच्‍चों के लिए शहद खांसी की दवा का काम करता है। ये बलगम और कफ को पतला कर बाहर निकाल देता है। आप एक साल से अधिक उम्र के बच्‍चों को खांसी से निजात पाने के लिए एक चम्‍मच शहद रोज खिलाएं।
शहद में एलर्जी रोकने वाली दवाओं से बेहतर साबित हो सकता है। ये खांसी को गंभीर रूप लेने से रोकता है और बेहतर नींद लाने में मदद करता है।

​अजवाइन और लहसुन की भाप- छोटे बच्‍चों में जुकाम-खांसी का इलाज लहसुन और अजवाइन से भी किया जा सकता है। लहसुन में बैक्‍टीरिया-रोधी गुण होते हैं और अजवाइन वायरस एवं बैक्‍टीरिया को मारने की ताकत रखती है।

लहसुन की दो से तीन कलियां और दो चुटकी अजवाइन लेकर तवे पर एक मिनट के लिए भून लें। इस मिश्रण को ठंडा होने पर बच्‍चे के पास रख दें। इसकी खुशबू से बच्‍चे की खांसी-जुकाम के इलाज में मदद मिलेगी।

घरेलू नुस्‍खों की मदद से आप शिशु में खांसी का इलाज कर सकते हैं लेकिन अगर आपको निम्‍न लक्षण नजर आ रहे हैं तो तुरंत बाल रोग चिकित्‍सक को दिखाएं :

लगातार खांसी होना
खांसी न आने पर सांस लेने में दिक्‍कत
हर बार सांस लेने पर पसलियों के बीच की त्‍वचा खिंचना
सांस लेने के दौरान घरघराहट की आवाज आना
खांसने पर होंठों या चेहरे का रंग नीला होना
सीने में तेज दर्द
खांसी में खून आना
104 डिग्री फारेनहाइट से अधिक बुखार

अगर शिशु में इस तरह के लक्षण दिख रहे हैं तो आपको नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। ये किसी गंभीर स्‍वास्‍थ्‍य समस्‍या के संकेत हो सकते हैं जिनका समय पर इलाज किया जाना जरूरी है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info